रामगढ़, 15 जुलाई: उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर मंगलवार को जिले में मोटरयान निरीक्षक द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब 15 वाहनों की जांच कर ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, फिटनेस, परमिट समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन माध्यम से कुल 41 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
मोटरयान निरीक्षक ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में ऐसे विशेष जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। साथ ही सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन कर सुरक्षित वाहन संचालन करने की अपील की गई।