मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नेमरा में मिले कई नेता, जताई संवेदना

Spread the News

रामगढ़, 14 अक्टूबर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को उनके पैतृक आवास नेमरा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान सभी ने संवेदना व्यक्त की और अपनी भावनाएं साझा कीं।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, चतरा के सांसद काली चरण सिंह, विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता, विधायक नागेंद्र महतो, विधायक सुदीप गुड़िया तथा बिहार के दरभंगा के एमएलसी सुनील चौधरी शामिल थे।

इसके अलावा पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय, पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, पूर्व विधायक जानकी यादव और दिनेशानंद गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं आगंतुक भी नेमरा पहुंचे।

सभी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। इस दौरान पैतृक आवास नेमरा में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों का आना-जाना लगा रहा।