रामगढ़, 24 अप्रैल: मैट्रिक परीक्षा 2026 में स्थानीय ललकी घाटी स्थित राधा गोविन्द हाई स्कूल ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के सभी 72 परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया। विद्यालय में रेहान अंसारी (87%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रताप पटेल (86%), शशि कुमार महतो (85%), निरज कुमार महतो (84%) और हुजैफा जाहिद (83%) ने भी बेहतरीन अंक हासिल कर शीर्ष स्थानों में जगह बनाई।
इस उपलब्धि पर विद्यालय सचिव बी.एन. साह ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं संस्था निर्देशिका प्रियंका कुमारी, डॉ. संजय कुमार, अजय कुमार, प्रधानाध्यापक घुमेश्वर महतो तथा सहायक शिक्षकों प्रतिमा बेला कुजूर, राहुल कुमार महली, पंचम कुमार, रीमा घोष, मुनमुन विश्वकर्मा, कविता कुमारी, मनेश्वर महतो, गीतांजली कुमारी, इंद्राणी, संध्या, नंदकिशोर और किरण बक्शी ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी।
विद्यालय परिवार ने इस सफलता को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया है।