कोलकाता, ईडन गार्डन्स-आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ रियान पराग ने इतिहास रच दिया। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में लगातार 6 छक्के जड़ते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
यह धमाकेदार कारनामा मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाज़ी के दौरान देखने को मिला। मोईन अली के ओवर की अंतिम 5 गेंदों पर पराग ने लगातार 5 छक्के लगाए और फिर अगला छक्का वरुण चक्रवर्ती के ओवर की पहली ही गेंद पर मारा।
इस तरह उन्होंने भले ही एक ही ओवर में 6 छक्के न मारे हों, लेकिन लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ने का अद्भुत कारनामा किया, जो आईपीएल इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया। इससे पहले केवल कुछ खिलाड़ियों ने एक ओवर में 5 छक्के लगाए हैं, जैसे कि रिंकू सिंह (2023), रवींद्र जडेजा (2021), राहुल तेवतिया (2020) और क्रिस गेल (2012)।
मोईन अली के ओवर की झलक:
1st गेंद: सिंगल (हेटमायर)
2nd से 6th गेंद: रियान पराग द्वारा लगातार 5 छक्के (एक वाइड के बाद लीगल गेंद पर भी छक्का)
वरुण चक्रवर्ती की ओवर की शुरुआत:
1st गेंद: रियान पराग का छठा लगातार छक्का
रियान पराग ने अपनी पारी में 45 गेंदों पर 95 रन बनाए जिसमें 8 छक्के शामिल थे। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाज़ी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।
इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने जीत हासिल कर अपने 11वें मुकाबले में 5वीं जीत दर्ज की।
रियान पराग की यह ऐतिहासिक पारी ना सिर्फ उनकी प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि आईपीएल इतिहास में लंबे समय तक याद रखी जाएगी।