राधा गोविंद विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय कार्यक्रम

Spread the News

 

8 अगस्त 2024 को राधा गोविंद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी एवम इतिहास विभाग के छात्रों ने आदिवासी विश्वदिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम मैं छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आदिवासियों के बहुमूल्य संस्कृति के बारे में सविस्तर चर्चा और परिचर्चा की गई । चर्चा के दौरान जल जंगल जमीन का बचाव एवं पर्यावरण की रक्षा इत्यादि जैसे विषयों को भी रखा गया ।
अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कार्लोस टोप्पो, डॉ मिश्रा (हिंदी विभाग) ,सहायक प्राध्यापक डॉ राकेश कुमार महतो, डॉ दिलकेश्वर प्रसाद, डॉ रविंद्र पासवान साथ ही इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ पूनम एवम सहायक अध्यापक डॉ ममता कुमारी के देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति महोदय श्री बी.एन साह, ट्रस्ट के सचिव सुश्री सचिव प्रियंका कुमारी , कुलपति प्रो. (डॉ.) समरेंद्र नाथ साहा, उपकुलपति प्रो.(डॉ.) रश्मि , कुलसचिव प्रो.(डॉ.)निर्मल कुमार मंडल ,वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ.संजय कुमार परीक्षा नियंत्रक प्रो.(डॉ.) अशोक कुमार ,प्रबंध समिति के सदस्य श्री अजय कुमार ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *