रामगढ़, 13 अक्टूबर 2025: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत भूमि संरक्षण प्रभाग द्वारा सोमवार को जिला समाहरणालय परिसर में मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना और सोलर पंप सेट वितरण योजना के तहत लाभुकों को ट्रैक्टर और सोलर पंप सेट वितरित किए गए। इस अवसर पर रामगढ़ विधायिका ममता देवी, मांडू विधायक निर्मल महतो, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल और प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत 50% अनुदान पर सपना महिला स्वयं समूह, कमल आजीविका सखी मंडल, चांदनी महिला समूह, रोशनी आजीविका सखी मंडल और आजीविका सखी स्वयं सहायता समूह को ट्रैक्टर प्रदान किए गए। वहीं, सोलर पंप सेट वितरण योजना के तहत 90% अनुदान पर फागु बेदिया, कयूम अंसारी, बबीता देवी, दहाबुन निशा, मुनुवा देवी, सोनी देवी, प्रदीप प्रसाद, जमन महतो, दीपक कुमार महतो, धर्मेंद्र कुमार और मुकंद महतो को सोलर पंप सेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में भूमि संरक्षण पदाधिकारी अनूप कुमार हेंब्रम, कनीय अभियंता नरेंद्र देव पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। यह योजना किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम है।