दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका

Spread the News

15 पार्षदों ने दिया इस्तीफ़ा, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ का गठन

नई दिल्ली, विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली इकाई में घमासान मचा हुआ है। शनिवार को पार्षद हेमचंद्र गोयल के नेतृत्व में 15 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफ़ा देकर नगर निगम (MCD) में तीसरा मोर्चा बनाने की घोषणा की। नई पार्टी का नाम “इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी” रखा गया है, और नगर निगम में इस मोर्चे के नेता मुकेश गोयल होंगे।

कैसे बना तीसरा मोर्चा

पार्षदों की एक आपात बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि नगर निगम में अलग गुट बनाकर दिल्ली के “विकास-हीत” मुद्दों पर काम किया जाएगा।

नई पार्टी का औपचारिक पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

फ़िलहाल दिल्ली नगर निगम की अंकगणित:

भाजपा — 117 पार्षद

AAP — 113 पार्षद

कांग्रेस — 8 पार्षद

इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी — 15 पार्षद (संख्या बढ़ने की संभावना)

इस्तीफ़ा देने वाले प्रमुख नाम

दिनेश भारद्वाज, सुमन अनिल राणा, मुकेश गोयल सहित 15 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ी। अन्य पार्षदों से भी संपर्क जारी है।

क्यों छोड़ी AAP?

हिमानी जैन (पार्षद): “पिछले साढ़े दो साल में निगम में वह काम नहीं हुआ जो होना चाहिए था। सत्ता में रहते हुए भी हम दिल्ली के विकास के लिए कुछ नहीं कर सके।”

मुकेश गोयल (नवगठित पार्टी नेता): “अंदरूनी कलह के कारण हम जनता की सेवा नहीं कर पाए। अब हम उस पार्टी या मोर्चे का समर्थन करेंगे जो दिल्ली के विकास को प्राथमिकता देगी।”

आगे की रणनीति

इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी ने संकेत दिया है कि वह निगम में विकास कार्यों को रफ़्तार देने के लिए किसी भी रचनात्मक प्रस्ताव को समर्थन देगी, चाहे वह प्रस्ताव किन्हीं भी दलों से आए। पार्टी ने जल्द ही विस्तृत कार्य-योजना जारी करने का एलान किया है।