23 मार्च: भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएँ

Spread the News

महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ

• 1351 – मोहम्मद तुगलक के भतीजे फिरोज शाह तुगलक तृतीय को दिल्ली की गद्दी पर बैठाया गया।

• 1775 – क्लाइव ने चंद्रनगर को फ्रांस के आधिपत्य से छीना।

• 1801 – रूस के ज़ार पॉल प्रथम की हत्या।

• 1857 – न्यूयॉर्क शहर में पहली लिफ्ट की शुरुआत।

• 1940 – मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

• 1942 – जापानी सैनिकों ने अंडमान द्वीप समूह पर कब्जा किया।

• 1950 – विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना।

• 1956 – पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।

• 1986 – केंद्रीय आरक्ष पुलिस बल की पहली महिला कंपनी दुर्गापुर शिविर में गठित की गई।

• 1996 – ताइवान में पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली तेंग हुई राष्ट्रपति बने।

• 2001 – रूसी अंतरिक्ष यान ‘मीर’ की जल समाधि।

• 2003 – विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर खिताब जीता।

• 2007 – भारत विश्वकप क्रिकेट में श्रीलंका से पराजित हुआ।

• 2008 – भारत ने जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल परीक्षण किया।

• 2012 – सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

• 2014 – अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंध लगाया।

महान स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी घटनाएँ

• 1880 – भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता बसंती देवी का जन्म।

• 1910 – स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर चिंतक एवं समाजवादी राजनेता डॉ. राममनोहर लोहिया का जन्म।

• 1931 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फाँसी दी।

महान विभूतियों का जन्म व पुण्यतिथि

• 1965 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली का निधन।

• 1976 – अभिनेत्री से नेता बनी स्मृति ईरानी का जन्म।

• 1992 – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुरदयाल सिंह ढिल्लो का निधन।

• 1999 – परागवे के उपराष्ट्रपति पुई मरिया अरगाना की हत्या।

• 2010 – नक्सली आंदोलन के जनक कानू सान्याल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत।