रामगढ़, 15 सितंबर: रामगढ़ कैंट स्थित विकास नगर जारा टोला के श्री श्री नवदुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर मोहल्लावासियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रविकांत कुशवाहा ने की। इस दौरान वर्ष 2025-26 का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया। इसके बाद सर्वसम्मति से पुरानी पूजा कमेटी को ही पुनर्गठित करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कमेटी में रविकांत कुशवाहा को अध्यक्ष, हरेंद्र राय को सचिव और अमरेन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम और भव्य तरीके से मनाई जाएगी। पूजा को आकर्षक और बेहतर स्वरूप देने के लिए कमेटी के सदस्यों ने सहयोग राशि जुटाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
बैठक में मंदिर को जल्द से जल्द ट्रस्ट से जोड़ने का भी निर्णय लिया गया। बताया गया कि दुर्गा पूजा संपन्न होने के बाद इस दिशा में आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बैठक में बैजू राय, जगन्नाथ महतो, दीपक सिंह, सदन सिंह रावत, राजकुमार यादव, रमेश महतो, संजय सिंह, अरविंद सिंह, संतोष कुमार, नवल शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, विकास कुमार, मुकेश कुमार, अशोक सिंह, संजय श्रीवास्तव, राज किशोर पासवान, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, अखिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, आयुष कुमार, विनोद सिंह, वोकेस कुमार समेत बड़ी संख्या में मोहल्लावासी उपस्थित थे।