रामगढ़ लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में राधा गोविन्द विश्वविद्यालय की शानदार जीत, सिद्धों कान्हू एफसी को 3–1 से हराया

Spread the News

रामगढ़, 29 जुलाई: सिद्धों-कान्हू मैदान में आयोजित रामगढ़ लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में राधा गोविन्द विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिद्धों कान्हू एफसी को 3–1 से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। पूरे मुकाबले के दौरान विश्वविद्यालय की टीम ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासित खेल और आक्रामक रणनीति का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

टीम की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी.एन. साह ने खिलाड़ियों, कोच और पूरे खेल विभाग को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता टीम के समर्पण, नेतृत्व, दूरदर्शिता और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें।

विश्वविद्यालय की सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार तथा प्रबंध समिति के सदस्य अजय कुमार ने भी टीम, कोच और मैनेजर को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस शानदार जीत का श्रेय खिलाड़ियों के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ. अमन वर्मा, कोच पिंटू कुमार पांडेय तथा मैनेजर धनेश्वर बी.पी. के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण को भी दिया गया। विश्वविद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि टीम आगामी मैचों में भी इसी शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए प्रतियोगिता में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।