ब्रह्मर्षि परिषद की पहल: 2 जून को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, दवाइयों का भी होगा वितरण

Spread the News

रामगढ़, 31 मई: ब्रह्मर्षि परिषद रामगढ़ द्वारा जनहित में एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन 2 जून 2026 (मंगलवार) को अशेश्वर सिंह ब्रह्मर्षि धर्मशाला में किया जाएगा। इस संबंध में परिषद की बैठक रविवार को धर्मशाला परिसर में आयोजित की गई, जिसमें शिविर की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर ब्लॉक मोड़ स्थित तिरुपति हॉस्पिटल के संचालक पंकज कुमार सिंह के सहयोग से लगाया जा रहा है। शिविर में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे तथा लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। इसके अलावा मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री संजय पांडे करेंगे। ब्रह्मर्षि परिषद के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि शिविर के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी।

रविंद्र शर्मा ने कहा कि ब्रह्मर्षि समाज हमेशा सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

बैठक में संरक्षक सी.पी. संतन, डॉ. संजय सिंह, अशोक कुमार, नवल किशोर शर्मा, रजनीकांत राय, रंजीत कुमार सिंह, संत सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष विभन सिंह, पंकज कुमार, संजय कुमार पांडे सहित परिषद के कई सदस्य उपस्थित थे।