रामगढ़, 18 जनवरी 2026। झारखंड के रामगढ़ शहर में सिद्धू कान्हू मैदान के पिछे बीती रात शाम एक बड़े बोरा गोदाम में लगी भीषण आग ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग शाम करीब सात बजे शुरू हुई और तेजी से फैलकर हजारों जूट एवं प्लास्टिक के बोरे जलकर राख कर दिए। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं लग सका है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलते ही तुरंत पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। फायर ब्रिगेड ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गोदाम के संचालक संतोष गुप्ता ने बताया कि घटना के समय वे घर पर थे। उन्हें सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि पानी डालने के बावजूद कोई असर नहीं हो रहा था। उन्होंने नुकसान का अनुमान लगभग 15 से 20 लाख रुपये बताया है। हालांकि, आग लगने के सटीक कारण पर उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की है।
फिलहाल किसी की मौत या गंभीर चोट की कोई सूचना नहीं है, लेकिन आर्थिक क्षति काफी बड़ी है। पुलिस एवं फायर विभाग जांच कर रहे हैं। प्रशासन ने गोदामों में फायर सेफ्टी नियमों के सख्त पालन की अपील की है। यह घटना एक बार फिर भंडारण स्थलों पर सुरक्षा की कमी को उजागर करती है।