झारखंड कैडर में आठ पुलिस अधिकारियों का भारतीय पुलिस सेवा में हुआ चयन, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

Spread the News

रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)

रांची, 09 दिसंबर 2025: केंद्र सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड राज्य पुलिस सेवा के आठ वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा के झारखंड कैडर में पदोन्नत करने की औपचारिक अधिसूचना सोमवार देर शाम जारी कर दी।

ये पदोन्नतियां भारतीय पुलिस सेवा (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियमावली, 1955 के तहत की गई हैं। इन अधिकारियों का चयन वर्ष 2022 एवं 2023 की संयुक्त चयन सूची के आधार पर किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा चयन समिति की बैठक 08 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में हुई थी, जिसमें इन नामों को अंतिम मंजूरी दी गई।

पदोन्नत अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैंः

1. श्री शिवेंद्र

2. श्री राधा प्रेम किशोर

3. श्री मुकेश कुमार महतो

4. श्री दीपक कुमार

5. श्री मंजरुल होदा

6. श्री राजेश कुमार

7. श्रीमती रौशन गुड़िया

8. श्री श्रीराम समद

इन आठ अधिकारियों की नियुक्ति से झारखंड कैडर के लंबे समय से रिक्त चल रहे भारतीय पुलिस सेवा पदों की कमी कुछ हद तक पूरी हो जाएगी।

तीन अधिकारियों की नियुक्ति अस्थायी रूप से स्वीकृत

श्री शिवेंद्र, श्री राधा प्रेम किशोर तथा श्री मुकेश कुमार महतो की नियुक्ति अभी प्रोविजनल (अस्थायी) रखी गई है। इनके खिलाफ यदि कोई विभागीय जांच या आपराधिक मामला लंबित है, तो उसकी समाप्त होने तथा राज्य सरकार से सतर्कता क्लियरेंस मिलने के बाद ही इन्हें स्थायी IPS का दर्जा दिया जाएगा।