रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)
गोवा,07 दिसंबर: गोवा के आरपोरा स्थित मशहूर नाइटक्लब-रेस्टोरेंट ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में शनिवार-रविवार (6-7 दिसंबर 2025) की दरमियानी रात करीब 12:04 बजे किचन में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हैं।
मृतकों में 4 पर्यटक, 14 स्टाफ सदस्य शामिल हैं; 7 शवों की शिनाख्त अभी बाकी है। अधिकांश मौतें धुएं से दम घुटने के कारण हुईं। क्लब में डीजे पार्टी चल रही थी और लाइव परफॉर्मेंस के दौरान पाइरो गन के इस्तेमाल से आग भड़की। ताड़ के पत्तों व अस्थायी सामग्री से बने क्लब में आग तेजी से फैली। घबराहट में लोग बेसमेंट में फंस गए, जहां निकासी का कोई रास्ता नहीं था।
झारखंड के तीन युवकों की भी इस हादसे में दर्दनाक मौत हुई है:
• प्रदीप महतो (24) और विनोद महतो (20), लापुंग (रांची) के सगे भाई
• मोहती मंडा (22), कर्रा (खूंटी)
तीनों किचन स्टाफ थे। परिजन शवों की शिनाख्त के लिए गोवा पहुंच गए हैं।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। क्लब मालिक सौरभ लूथरा समेत तीन लोग हिरासत में हैं। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता घोषित की है। गोवा में सभी नाइटक्लबों का फायर सेफ्टी ऑडिट शुरू कर दिया गया है।