ओल्ड एज होम में बुजुर्गों से मिले जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, दीपावली और छठ की दी शुभकामनाएं

Spread the News

रामगढ़, 08 नवंबर: जिला प्रशासन की पहल पर उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार छत्तरमांडू स्थित ओल्ड एज होम का शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही यह भी जाना कि उन्हें रहने, भोजन एवं अन्य दैनिक जरूरतों को लेकर किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व की बुजुर्गों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और अपनत्व का भाव सुनिश्चित करना है।