देवघर,24 सितंबर: असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा बुधवार को देवघर पहुंचे। उन्होंने दर्दमारा स्थित बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट के तहत पीडी हिंदुजा हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर द्वारा संचालित मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।
बताया गया कि 750 बेड की क्षमता वाले इस हॉस्पिटल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे देवघर समेत संताल परगना और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख कम करना पड़ेगा।
उद्घाटन समारोह में गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे समेत बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट और हिंदुजा समूह के पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि BBMT और हिंदुजा समूह के सहयोग से शुरू हुई यह स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी।
देवघर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में देश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और चुनाव आयोग से जुड़े सवालों पर भी अपनी बात रखी।