रामगढ़, 23 अगस्त: दिन रविवार को राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में प्रशासनिक, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस साक्षात्कार में विभिन्न विषयों एवं पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार लिया गया।
साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, विषयगत ज्ञान एवं अन्य निर्धारित अर्हताओं का मूल्यांकन किया गया। सभी अभ्यर्थियों द्वारा संबंधित पद के लिए निर्धारित आवश्यक अर्हताएँ पूरी की गई थीं।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं योग्यता आधारित रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों एवं चयन समिति के सदस्यों द्वारा अभ्यर्थियों की योग्यता एवं दक्षता का आकलन किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने शुभकामना संदेश में सभी अभ्यर्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्होंने कहा कि आपकी प्रतिभा, योग्यता एवं समर्पण राधा गोविन्द विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों तक ले जाए।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, व्याख्यातागण एवं संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति रही।