रांची में राज्यसभा नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए नेता, महागठबंधन ने दिखाई एकजुटता

Spread the News

रांची, 9 जून। राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कल रांची में आयोजित नामांकन पत्र दाखिल कार्यक्रम में झामुमो नेता बैद्यनाथ राम तथा कांग्रेस नेता प्रणव झा के नामांकन कार्यक्रम में महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने दोनों उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी जीत का विश्वास जताया। नामांकन के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें राज्यसभा चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की गई।

बैठक में महागठबंधन के नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए राज्य के विकास, जनहित के मुद्दों और गठबंधन की मजबूती पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में गठबंधन के उम्मीदवारों को व्यापक समर्थन प्राप्त है और दोनों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहा है तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यसभा चुनाव को लेकर गठबंधन के भीतर उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिला।