रामगढ़, 23 मई: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा झारखंड सहित अन्य राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा के बाद जिले में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आयोग ने झारखंड के लिए 1 अक्टूबर 2026 को अहर्ता तिथि निर्धारित की है।
इसी क्रम में निर्वाचन संबंधी कार्यों के तहत एएसडीडी सूची तैयार करने एवं मैपिंग कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से 23 मई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित की जाएगी। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर संबंधित बीएलओ उपस्थित रहेंगे।
जारी सूची में संबंधित बीएलओ का नाम एवं मोबाइल नंबर भी अंकित रहेगा, ताकि मतदाता सीधे संपर्क कर अपने मैपिंग संबंधी कार्यों को पूरा करा सकें।
जिला निर्वाचन कार्यालय ने अपील करते हुए कहा है कि जिन मतदाताओं का नाम अनमैप्ड सूची में शामिल है, वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर बीएलओ से संपर्क करें और समय रहते मैपिंग कार्य पूर्ण कराएं, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।