रांची, 19 मई: झारखंड कैडर के 2010 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा को केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) में Deputy Inspector General (DIG) पद पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया है।
वर्तमान में वे झारखंड पुलिस मुख्यालय में DIG (कार्मिक) के पद पर तैनात हैं। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार झारखंड सरकार को उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, डीजीपी और BSF मुख्यालय को भी भेज दी गई है।
सुरेंद्र कुमार झा अपनी सख्त कार्यशैली, प्रशासनिक क्षमता और क्षेत्रीय अनुभव के लिए पुलिस महकमे में जाने जाते हैं। उन्होंने गिरिडीह, बोकारो समेत विभिन्न जिलों में SP और DIG के पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।
यह नियुक्ति झारखंड से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले 26वें IPS अधिकारी के रूप में दर्ज की गई है। राज्य के IPS अधिकारियों के लिए यह उपलब्धि गर्व की बात मानी जा रही है।
BSF देश की सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। DIG पद पर सुरेंद्र कुमार झा की नियुक्ति से बल की परिचालन क्षमता और प्रशासनिक मजबूती में और इजाफा होने की उम्मीद है।