रांची बनेगा उत्तर भारत का मानसिक स्वास्थ्य हब: बजट 2026 में निमहांस 2.0 की घोषणा, सिआईपी-रिनपास को मिलेगा अपग्रेड

Spread the News

नई दिल्ली/रांची, 02 फरवरी: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2026-27 पेश करते हुए झारखंड की राजधानी रांची को मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात दी है। उन्होंने उत्तर भारत में निमहांस 2.0 की स्थापना की घोषणा की, जो बेंगलुरु के बाद देश का दूसरा और उत्तर भारत का पहला राष्ट्रीय स्तर का मानसिक स्वास्थ्य संस्थान होगा।

वित्त मंत्री ने कहा, “उत्तर भारत में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के लिए कोई राष्ट्रीय संस्थान नहीं है। इसलिए हम निमहांस 2.0 स्थापित करेंगे और रांची तथा तेजपुर के राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों को क्षेत्रीय शीर्ष संस्थानों के रूप में अपग्रेड करेंगे।”

यह कदम मानसिक स्वास्थ्य और ट्रॉमा केयर को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, जहां देश में विशेषज्ञ सुविधाओं की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही है। रांची पहले से ही सिआईपी और रिस्पांस जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों का घर है, जो अब निमहांस 2.0 के साथ और मजबूत होंगे।

यह घोषणा उत्तर और पूर्वी भारत के लाखों लोगों के लिए उच्च स्तरीय इलाज, प्रशिक्षण और शोध की सुविधाएं आसान बनाएगी। विशेषज्ञों ने इसे दूरदर्शी कदम बताया है, जो मानसिक स्वास्थ्य संकट से निपटने में मदद करेगा।