रामगढ़, 08 अगस्त 2025: आज राधा गोविन्द पब्लिक स्कूल के प्रांगण में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री शिबू सोरेन की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन बी. एन. साह, सचिव प्रियंका कुमारी, राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. निर्मल मंडल, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार मोहंती, प्रशासक के. एन. सिंह, राधा गोविन्द इंटर कॉलेज के प्राध्यापकगण, विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सभी ने दिवंगत नेता की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन न केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व थे, बल्कि वे झारखंड राज्य के निर्माता और आदिवासी समाज की आवाज़ थे। उन्होंने आजीवन आदिवासियों के हक, पहचान और सम्मान के लिए संघर्ष किया। उनका निधन न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
राधा गोविन्द समूह की ओर से उन्हें शत्-शत् नमन।