सुरक्षित और प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का आह्वान किया : कुलाधिपति बी. एन. साह
रामगढ़, 18 अक्टूबर 2025: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, रामगढ़ में धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर शिक्षा विभाग, वाणिज्य विभाग, कृषि विज्ञान विभाग और विधि विभाग द्वारा उल्लासपूर्वक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दीपों का यह पर्व जो अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का प्रतीक है आपसी सौहार्द, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक समरसता का सुंदर उदाहरण बना।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस अवसर पर रंगोली, पोस्टर मेकिंग, दीपक सजावट एवं थाली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिक्षा विभाग में अंजली सोनी, उमेश कुमार, ललिता कुमारी, दीपिका कुमारी एवं रितिका इक्का, वाणिज्य विभाग में सदफ नूर, मुस्कान कुमारी, अल्तमस, पुण्यकर्ण एवं अभिषेक, कृषि विभाग में अनुष्का, पवन, प्रतीक एवं मनोज, विधि विभाग में मिनी मरांडी, लवकुश, मनीषा एवं आंचल कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी. एन. साह ने विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “दीपोत्सव का यह पर्व हमें सकारात्मकता, सद्भावना और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का आह्वान किया”
विश्वविद्यालय की सचिव प्रियंका कुमारी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें ऐसे आयोजनों में निरंतर भाग लेने हेतु प्रेरित किया और दीपावली की अग्रिम बधाई दी।
कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि ने दीपावली के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने जीवन में सत्य, अहिंसा एवं सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल ने सभी को प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार (वित्त एवं लेखा पदाधिकारी), प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार (परीक्षा नियंत्रक), अजय कुमार (प्रबंध समिति सदस्य), डॉ. अंजू तिवारी (शिक्षा विभागाध्यक्ष), डॉ. रंजन कुमार (वाणिज्य विभाग), नेहा टोप्पो (कृषि विभाग) तथा मनीषा झा (विधि विभाग) सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी को दीपावली की मंगलकामनाओं सहित मिठाइयाँ एवं दीपदान वितरित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे ज्ञान, सत्य और प्रकाश के मार्ग पर अग्रसर रहेंगे।