शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान

Spread the News

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित एक भव्य नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2025 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर कुल 71 विभूतियों को सम्मानित किया गया, जिनमें 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

विशेष रूप से बिहार की स्वर कोकिला कही जाने वाली शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान प्रदान किया गया। वहीं, वरिष्ठ नेता सुशील मोदी और प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। सुशील मोदी की पत्नी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान ग्रहण किया।

पद्म पुरस्कार से सम्मानित प्रमुख हस्तियाँ:

डॉ. जोस चाको पेरियाप्पुरम

डॉ. अरकलगुड अनंतरामैया सूर्य प्रकाश

शीन काफ़ निज़ाम (राजस्थान)

प्रो. नितिन नोहरिया (यूएसए)

डॉ. लक्ष्मीपति रामसुब्बैयर (तमिलनाडु)

प्रो. अरुणोदय साहा (त्रिपुरा)

डॉ. प्रतिवा सत्पथी (ओडिशा)

प्रो. (डॉ.) चंद्रकांत त्रिकमलाल शेठ (मरणोपरांत, गुजरात)

श्री तुषार दुर्गेशभाई शुक्ला (गुजरात)

प्रो. डेविड आर. सिम्लीह (मेघालय)

अन्य सम्मानित हस्तियाँ:

अरुंधति भट्टाचार्य

आर. जी. चंद्रमोगन

पवन गोयनका

रविचंद्रन अश्विन (क्रिकेटर)

डॉ. सत्यपाल सिंह

लीबिया लोबो सरदेसाई

विनायक लोहानी

सी. एस. वैद्यनाथन

डॉ. विजयलक्ष्मी देशमाने

डॉ. ए. के. महापात्रा

डॉ. के. दामोदरन

शेखा अली जाबेर अल-सबा

इस वर्ष के पद्म पुरस्कार विजेताओं ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से समाज और राष्ट्र के गौरव को बढ़ाया है। समारोह में राष्ट्रभक्ति और सम्मान का विशेष वातावरण देखने को मिला।