दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी: बजट में 5100 करोड़ की महिला समृद्धि योजना का ऐलान

Spread the News

मंगलवार का दिन दिल्ली की महिलाओं के लिए बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में 1 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में सबसे महत्वपूर्ण घोषणा महिला समृद्धि योजना को लेकर रही, जिसके तहत 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योजना

सरकार ने मातृत्व योजना के तहत भी बड़ा ऐलान किया है। इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपना और अपने नवजात शिशु का बेहतर देखभाल कर सकें।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घोषणा की कि दिल्ली में 50,000 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कदम महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

झुग्गी बस्तियों के विकास और आवास योजनाओं के लिए बजट

दिल्ली सरकार ने झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए 696 करोड़ रुपए और प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 20 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है। यह योजनाएं गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के लिए राहत लेकर आएंगी।

क्या है महिला समृद्धि योजना?

महिला समृद्धि योजना दिल्ली विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर साबित हुई थी। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनाव प्रचार के दौरान इस योजना को प्रमुखता से उठाया था और सत्ता में आने पर इसे लागू करने का वादा किया था।

हालांकि, इस योजना का लाभ सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा, बल्कि इसके लिए कुछ पात्रताएं तय की गई हैं:

1. महिला का दिल्ली की वोटर होना अनिवार्य है।

2. आवेदिका को कम से कम पांच वर्षों से दिल्ली में निवास कर रहा होना चाहिए।

3. इस योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को मिलेगा।

4. आवेदनकर्ता को निवास प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।

महिला समृद्धि योजना महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि उनके जीवन स्तर को भी सुधारने में मददगार साबित होगी।