आज पतरातू में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, पांच केंद्रों पर होगा सामूहिक गायन

Spread the News

पतरातू, 25 सितंबर: ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज, 25 सितंबर को देशभर में ‘नमामि भारतम्–वंदे मातरम्’ सामूहिक गायन महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में पतरातू प्रखंड के पांच प्रमुख केंद्रों पर भी सामूहिक गायन कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम का राष्ट्रव्यापी सामूहिक गायन सुबह 11 बजे एक समय, एक लय और एक स्वर में आयोजित किया जाएगा। पतरातू में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पतरातू थर्मल को मुख्य केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा मनोरमा देवी पब्लिक स्कूल, कोतो, वारिश पब्लिक स्कूल, चौक एंड डस्टर स्कूल तथा किड्ज स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित होगा।

आयोजकों की ओर से पतरातू के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, युवाओं, माताओं-बहनों और आम लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों के अनुसार, सामूहिक गायन के माध्यम से नागरिक एक साथ राष्ट्रगीत का गायन कर इस अभियान में सहभागिता दर्ज करा सकते हैं।

‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत देश के विभिन्न विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर भी सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया जा रहा है।