रामगढ़ के नरेंद्र साहू उर्फ रवि साहू को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, बी. एन. साह ने किया सम्मानित
रामगढ़, 10 सितंबर: उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं वार्षिक समारोह में झारखंड के रामगढ़ निवासी नरेंद्र साहू उर्फ रवि साहू को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है।
अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से समाज के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान समाज को संगठित और मजबूत बनाने के साथ-साथ सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद रामगढ़ लौटने पर नरेंद्र साहू उर्फ रवि साहू का सम्मान किया गया। राधा गोविंद शिक्षा स्वास्थ्य ट्रस्ट के चेयरमैन बी. एन. साह ने उन्हें सम्मानित करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि रवि साहू संगठन की जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए समाज के हित में बढ़-चढ़कर कार्य करेंगे तथा समाज के लोगों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर ट्रस्ट की सचिव प्रियंका कुमारी, संजीव कुमार, रवि कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने नरेंद्र साहू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
रवि साहू ने सम्मान के लिए बी. एन. साह सहित सभी लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। समाज के विकास, युवाओं को आगे बढ़ाने और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।