इंजीनियरिंग छात्रों ने तकनीकी मॉडल व नवाचार परियोजनाओं से दिखाई प्रतिभा

Spread the News

रामगढ़ 22 मई: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में शुक्रवार को आयोजित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में छात्रों ने तकनीकी मॉडल, प्रेजेंटेशन, नवाचार परियोजनाएं तथा रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपने ज्ञान और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में कृष सिंह, आनंद गुप्ता, पवन कुमार, संजय उरांव, समीर वेदियां एवं शिवम कुमार प्रमुख रहे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता तथा नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करती हैं।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी. एन. साह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां प्रतिभा को पहचान दिलाने और उसे निखारने का सर्वोत्तम माध्यम हैं।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार तथा प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं।