रामगढ़, 16 मई: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट चिंटू कुमार का चयन टेरिटोरियल आर्मी में जीडी रैंक के लिए 114 बटालियन, जम्मू एंड कश्मीर में हुआ है। छात्र की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।
एनसीसी लेफ्टिनेंट डॉ. अमन वर्मा ने बताया कि चिंटू कुमार ने लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्र की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी.एन. साह ने चयनित छात्र को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विश्वविद्यालय की सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार तथा प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने भी छात्र को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि चिंटू कुमार की सफलता अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगी तथा एनसीसी के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रसेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।