भवानीपुर में भी खिला कमल: सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को दी शिकस्त, नंदीग्राम के बाद दूसरी बड़ी जीत

Spread the News

कोलकाता, 05 मई: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुवेनद सुवेंदु अधिकारी  ने एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को कड़ी टक्कर देते हुए भवानीपुर विधानसभा सीट पर भी जीत दर्ज की है। इससे पहले नंदीग्राम में मिली जीत के बाद यह उनकी दूसरी बड़ी राजनीतिक सफलता मानी जा रही है।

भवानीपुर, जिसे ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता रहा है, वहां इस हार ने राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी और मुकाबला बेहद प्रतिष्ठित बन गया था। मतगणना के दौरान शुरुआती रुझानों से ही सुवेंदु अधिकारी ने बढ़त बना ली थी, जिसे अंत तक बरकरार रखा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम राज्य में बदलते जनमत का संकेत है। भाजपा कार्यकर्ताओं में जहां जश्न का माहौल है, वहीं तृणमूल कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

इस परिणाम के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है, और आने वाले समय में इसका असर राज्य की सत्ता और नीतियों पर भी देखने को मिल सकता है।