भारत के सामने 147 रन का लक्ष्य, रोहित-यशस्वी क्रीज पर

Spread the News

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में जारी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 263 रन पर समाप्त हुई थी। भारत को 28 रन की बढ़त मिली थी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रन पर खत्म हुई। भारत के सामने 147 रन का लक्ष्य है।

मुंबई टेस्ट जीतने के लिए भारत के सामने 147 रन का लक्ष्य है। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रन पर सिमट गई है। कीवियों ने रविवार को नौ विकेट पर 171 रन से आगे खेलना शुरू किया और तीन रन बनाने में अपना आखिरी विकेट गंवा दिया। आखिरी विकेट के रूप में जडेजा ने एजाज पटेल को आकाश दीप के हाथों कैच कराया वह आठ रन बना सके। विलियम ओरुर्के दो रन बनाकर नाबाद रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 263 रन पर समाप्त हुई थी। भारत को 28 रन की बढ़त मिली थी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रन पर सिमटी और उनकी कुल बढ़त 146 रन की हुई। भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज का अंत अच्छे से करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जीत होगी।