रांची में रविवार को 4 घंटे पावर कट: कोकर, चुटिया, नामकुम समेत दर्जनों इलाके प्रभावित

Spread the News

रांची, 1 फरवरी 2026: राजधानी रांची के निवासियों के लिए आज रविवार को बिजली विभाग ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अनुसार, रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते शहर के कई प्रमुख इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कुल 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह व्यवधान बिजली व्यवस्था को मजबूत और अधिक विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, लेकिन उपभोक्ताओं को इस दौरान असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, मुख्य रूप से कोकर पावर सब-स्टेशन से जुड़े ग्रामीण 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर पर फीडर बायफरकेशन का कार्य चल रहा है। साथ ही, चुटिया विद्युत शक्ति उपकेंद्र कोकर और टाटीसिलवे क्षेत्र से जुड़ी 33 केवी लाइनों का यूटिलिटी शिफ्टिंग, मरम्मत और अन्य आवश्यक रखरखाव कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों से बिजली की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है, लेकिन अस्थायी रूप से आपूर्ति प्रभावित होगी।

प्रभावित प्रमुख इलाके कोकर इंडस्ट्रियल एरिया, तपोवन गली, सदर थाना क्षेत्र और आसपास के हिस्से, अपर चुटिया, मिडिल चुटिया, लोअर चुटिया, धुमसा टोली, मकचुन्द टोली, सामलोंग, बेल बगान, कृष्णापुरी, द्वारिकापुरी, अयोध्यापुरी, विंध्यवासिनी नगर, स्वर्णरेखा नगर, केतारी बगान, घाट रोड, नामकुम स्टेशन, तेतरी टोली, जोरार, लोवाडीह चौक, नामकुम इंडस्ट्रियल एरिया, नामकुम बाजार, खिजरी, अमेठिया नगर, महुआ टोली, नामकुम बस्ती, चाय बागान, काली नगर, लॉ कॉलेज, बदगवां, रामपुर, सर्बल, लाली, कोचा टोली, तुम्बा घुटु आदि।

नामकुम चाय बागान, सीदरोल, ओर लाली, एमईएस से जुड़े सभी 33 केवी और 11 केवी फीडर भी प्रभावित रहेंगे। जीवीवीएनएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि में जरूरी काम पहले से निपटा लें। यदि कोई आपात स्थिति हो तो हेल्पलाइन नंबर 1912 या 1800-345-6570 पर संपर्क करें।