रेलवे NTPC CBT-II परीक्षा 20 दिसंबर को, RRB ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Spread the News

रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)

नई दिल्ली, 27 नवंबर 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आखिरकार लाखों अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार खत्म कर दिया। NTPC अंडरग्रेजुएट पदों (CEN 06/2024) की CBT-II परीक्षा अब 20 दिसंबर 2025 (शनिवार) को पूरे देश में एक ही दिन आयोजित होगी। जूनियर क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क, ट्रेन्स क्लर्क, टिकट क्लर्क जैसे लोकप्रिय पदों के लिए यह दूसरा चरण है।

RRB ने स्पष्ट शेड्यूल जारी किया है:  

• परीक्षा शहर की सिटी इंटिमेशन स्लिप 10 दिसंबर 2025 को जारी होगी।

• एडमिट कार्ड 16 दिसंबर 2025 से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

• SC/ST अभ्यर्थियों को फ्री रेल यात्रा के लिए ट्रैवल अथॉरिटी भी 10 दिसंबर को मिलेगा।

परीक्षा ऑनलाइन होगी, जिसमें 120 प्रश्न और 90 मिनट का समय होगा। देश भर में दो शिफ्टों में परीक्षा ली जाएगी। अभ्यर्थी अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन करके सभी दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे।

रेलवे ने सख्त चेतावनी दी है कि नौकरी के नाम पर पैसे मांगने वाले टोटों से सावधान रहें। चयन पूरी तरह मेरिट और परीक्षा पर आधारित होगा। किसी भी तरह की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अब अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए सिर्फ 23 दिन बचे हैं। रेलवे की इस नई तारीख से युवाओं में उत्साह है और तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।