दिल्ली में आडवाणी से मिले झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार, जन्मदिन की बधाई के साथ पुत्र-विवाह का दिया निमंत्रण

Spread the News

नई दिल्ली, 8 नवंबर 2025: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज पूर्व उप-प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात आडवाणी के 98वें जन्मदिन के अवसर पर हुई।

राज्यपाल गंगवार ने आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे राजनीतिक जीवन तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की। इस दौरान उन्होंने अपने पुत्र के आगामी विवाह समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी सौंपा।

आडवाणी ने राज्यपाल को धन्यवाद देते हुए उनके परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की और झारखंड में उनके कार्यों की प्रशंसा की।

गौरतलब है कि आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने भी आडवाणी के निवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी।

संतोष गंगवार उत्तर प्रदेश के बरेली से आठ बार सांसद रह चुके हैं और जुलाई 2024 में झारखंड के राज्यपाल नियुक्त हुए थे।