सत्यनिष्ठा से ही होगी समाज और राष्ट्र की समृद्धि : बैजनाथ साह
रामगढ़, 31 अक्टूबर: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय की ओर से शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सतर्कता जागरूकता सप्ताह (26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026) के अंतर्गत राधा गोविन्द हाई स्कूल के विद्यार्थियों के लिए ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के लगभग 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।ट
इस अवसर पर गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार पांडेय ने पीपीटी के माध्यम से स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को सरल उदाहरणों के जरिए सत्य, ईमानदारी और सतर्कता के महत्व से अवगत कराया।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बैजनाथ साह ने अपने संदेश में कहा कि सत्यनिष्ठा किसी भी संस्था और राष्ट्र की समृद्धि का मूल आधार है। बच्चों में बचपन से ही ईमानदारी के संस्कार विकसित करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वहीं, सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने का केंद्र नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का भी महत्वपूर्ण संस्थान है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम की सफलता पर कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार तथा प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मौके पर डॉ. अपराजिता सोनी, डॉ. धीरज कुमार कुशवाहा, राहुल चंद्र मंडल एवं डॉ. प्रणव कुमार महाता ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंदन कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सौरभ सिंह ने प्रस्तुत किया। अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की प्रतिज्ञा दिलाई गई।