रामगढ़ में SIR अभियान ने पकड़ी रफ्तार, सभी मतदाताओं से फॉर्म भरकर BLO को सौंपने की अपील

Spread the News

रामगढ़, 07 जुलाई: झारखंड के रामगढ़ जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) तैनात हैं और मतदाताओं को आवश्यक प्रपत्र (फॉर्म) उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर फॉर्म प्राप्त कर रहे हैं तथा उसे भरकर संबंधित BLO के पास जमा भी कर रहे हैं।

प्रशासन ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक SIR का फॉर्म प्राप्त कर जमा नहीं किया है, वे बिना देरी किए अपने मतदान केंद्र पर जाकर फॉर्म प्राप्त करें, उसे सही ढंग से भरें और निर्धारित समय के भीतर अपने-अपने BLO को सौंप दें।

प्रशासन का कहना है कि समय पर फॉर्म जमा नहीं करने पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान संबंधित मतदाता का नाम प्रभावित हो सकता है। इसलिए सभी मतदाताओं से आग्रह किया गया है कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और समय सीमा के भीतर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें। इससे मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में सहायता मिलेगी।