रामगढ़, 18 मई: रामगढ़ जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन की आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन रामगढ़ स्थित रेड चिली रेस्टोरेंट में किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के सचिव जेपी सिंह एवं कोषाध्यक्ष राजू अग्रवाल ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में आगामी 31 मई को जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा आवश्यक तैयारियों की रूपरेखा तय की गई।
इस दौरान शत्रुघन कुमार, गंगाधर महतो, शुभम वर्मा, स्मृति भारद्वाज, राहुल शर्मा, विवेक लकड़ा सहित अन्य टेक्निकल ऑफिशियल भी उपस्थित रहे। बैठक में प्रतियोगिता को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने पर जोर दिया गया।