IPL 2026 मिनी ऑक्शन शुरू: झारखंड के दो युवा टैलेंट पर नजरें टिकीं

Spread the News

रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)

अबू धाबी, 16 दिसंबर 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो गई है। अबू धाबी के एतिहाद एरीना में चल रही इस नीलामी में कुल 369 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है, जिसमें झारखंड के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी शामिल हैं।

झारखंड की ओर से रांची के लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा और जमशेदपुर के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज विराट सिंह फाइनल लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे हैं। दोनों अनकैप्ड खिलाड़ियों का बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा गया है।

सुशांत मिश्रा ने घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि विराट सिंह पहले सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े रह चुके हैं और उनकी लगातार अच्छी बल्लेबाजी ने उन्हें फिर से ऑक्शन पूल में ला खड़ा किया है।

हालांकि, बोकारो के बालकृष्णा, उत्कर्ष सिंह और हजारीबाग के लेग स्पिनर अमित कुमार का नाम अंतिम लिस्ट में नहीं है। झारखंड क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें सुशांत और विराट पर टिकी हैं, उम्मीद है कि दोनों पर अच्छी बोली लगेगी और वे किसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनेंगे।

नीलामी में अभी तक ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिकॉर्ड 25.20 करोड़ में खरीदा है। झारखंड के खिलाड़ियों की बोली का इंतजार है।