रिपोर्ट: संतोष कुमार (@santoshrmg)
रांची, 11 नवंबर। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने घाटशिला विधानसभा के मतदाताओं से सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर वोट जरूरी है।”
घाटशिला में करीब 2.5 लाख मतदाता हैं। 250 से अधिक मतदान केंद्रों पर ईवीएम-वीवीपैट से voting होगी। सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल तैनात हैं। दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर, प्राथमिकता व्यवस्था है।
रवि कुमार ने युवाओं से विशेष आग्रह किया कि पहली बार वोट डालें। “आपका मत भविष्य तय करता है,” उन्होंने कहा। मतदाता सूची व केंद्र की जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट व हेल्पलाइन पर उपलब्ध है।
जिला प्रशासन शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने में जुटा है। उच्च मतदान से लोकतंत्र मजबूत होगा। 14 तारीख को मतगणना की जाएगी।