रामगढ़: नागरिकों के शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निवारण हेतु झारखंड पुलिस की अनोखी पहल के तहत 10 सितंबर 2024 को छावनी परिषद फुटबॉल, मैदान रामगढ़ में जिला स्तरीय जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन रामगढ़ पुलिस के द्वारा किया जाएगा। इसी क्रम में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ श्री अजय कुमार जिला समाहरणालय परिसर से जागरूकता व एलईडी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रामगढ़: राधा गोविंद विश्वविद्यालय प्रांगण में गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेशजी का पूजन शनिवार को पूरे विधि विधान से आचार्य श्री मुकेश पाण्डेय ने करवाया और विसर्जन सोमवार को बड़े धूम -धाम से संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने सभी को विध्नहर्ता और रिद्धि- सिद्धि के दाता श्री गणेश चतुर्थी पूजन की हार्दिक बधाई दी एवं मंगल कामना की।
रामगढ़: रामगढ़ शहर के बाजारटांड के जिला मैदान सिदो कान्हो में अंकित रनर अकादमी की ओर से दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लिए 5 किमी की दौड़ और बालिकाओं के लिए 1600 मीटर दौड़ थी। इसमें, झारखंड के कई जिलों से बालक व बालिका धावकों ने भाग लिया। 5 किमी दौड़ के बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर अकादमी के धावक सन्नी कुमार, दूसरे स्थान पर सूरज कुमार और तीसरे स्थान पर श्रवण कुमार रहे। जबकि, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर अकादमी की ही धावक ख़ुशी, दूसरे स्थान पर मोनिका और तीसरे स्थान पर अदिति कुमारी रही।
चतरा : टंडवा प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिसंपत्तियों का होगा वितरण। वहीं दर्जनों कंपनियों द्वारा लगाये गये शिविर में उमड़े हैं सैंकड़ों बेरोजगार।
जमशेदपुर: जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टशेन से रविवार को पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया गया। यह ट्रायल रन था, जिसे टाटानगर से ओडिशा के बरहमपुर तक किया गया। पहली बार टाटानगर से चाईबासा-डांगुवापोसी होते हुए कोई ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। ट्रेन की अधिकतम स्पी 130 किमी है.
धनबाद: केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री सह विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के झारखंड प्रभारी शिवराज सिंह चौहान सोमवार सुबह अचानक धनबाद पहुंच गए. रविवार देर रात तय कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री हेलीकॉप्टर से आज सुबह 8.15 बजे बरवाअड्डा एयरपोर्ट उतरे. वहां पर धनबाद के सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया. धनबाद पहुंचने के बाद शिवराज सिंह चौहान एयरपोर्ट से सीधे धैया रोड में रहने वाले आरएसएस के धनबाद महानगर व्यवस्था प्रमुख गोपी कटेसरिया के घर गए. शिवराज ने यहां दो घंटो तक संघ से जुड़े नेताओं से मुलाकात की.
झारखंड : जमीन घोटाला में 3000 करोड़ रुपये के अपराध की बात सामने आई है। इसमें करीब 1800 एकड़ आदिवासी जमीन को माफियाओं ने कागजों में फेरबदल करके हड़प लिया है। इसके लिए माफियाओं ने जमीन के कागजों में बदलाव करके ये काम किया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इसी केस में जेल गए थे, जो फिलहाल जेल से बाहर हैं।
झारखंड : झारखंड में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार को आयोजित की गई जिसमें पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा भी मौजूद थे. इस बैठक के बाद संजय झा ने कहा, ”आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक थी. हमारी पार्टी का झारखंड में बड़ा आधार हमेशा से रहा है. हमारे मंत्री और विधायक होते रहे हैं. खीरू महतो झारखंड से ही हमारे राज्यसभा के सांसद हैं. झारखंड से सीएम नीतीश कुमार का लगाव है. दोनों ही एक ही राज्य रहे हैं. सहोदर भाई की तरह हैं. हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी.
रांची : भाजपा हेमंत सरकार ने 5 साल में युवाओं को नौकरी नहीं दी, ना ही जो वादे किए उसे पूरा किया, प्रदेश में पेपर लीक जैसी कई घटनाएं सामने आई. इतना ही नहीं इन 5 सालों में ना सिपाही भर्तियां की और ना ही किसी प्रकार की कोई भर्ती की गई और अब जब चुनाव का समय आ गया है तो वह भर्ती कर रहे हैं. जबकि उन्हें पता है कि भर्तियां पूरी नहीं होने वाली है. ये भर्तियां युवाओं के लिए नहीं की जा रही है, बल्कि सिर्फ चुनाव में वोट लेने के लिए इसका नाटक किया जा रहा है.
हरियाणा : आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हरियाणा में गठबंधन की चर्चा के बीच सोमवार AAP ने 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। इस ऐलान के साथ ही ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि दोनों दलों के बीच गठबंधन नहीं होगा। हालांकि कुछ लोग अब भी ऐसा मान रहे हैं कि यह आम आदमी पार्टी की ओर से प्रेशर पॉलिटिक्स भी हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि आम आदमी जितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस उतनी सीटें देने को राजी नहीं
बेंगलुरु : बेंगलुरु के हाई प्रोफाइल रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी. एनआईए ने बताया कि जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है, वे हैं- मुसाविर हुसैन शाजिब, अब्दुल मथीन अहमद ताहा, माज मुनीर अहमद और मुजम्मिल शरीफ. इन पर भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया है. इन चारों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और वे फिलहाल मामले में न्यायिक हिरासत में हैं.
दिल्ली : अस्पताल ने सोमवार को एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि उनकी हालत गंभीर है और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। इससे पहले महंत नृत्य गोपाल दास का मूत्र संबंधी समस्याओं के चलते ग्वालियर में इलाज कराया गया था। आध्यात्मिक नेता कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में भाग लेने के लिए 24 अगस्त को मथुरा गए थे। इसके बाद वे श्रद्धालुओं से मिलने ग्वालियर गए, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिल्ली : आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की बेंच के सामने पश्चिम बंगाल सरकार के वकील कपिल सिब्बल और सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने स्टेटस रिपोर्ट पेश की। सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों से कल शाम 5 बजे तक काम पर लौटने का आग्रह किया और उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं की। जाएगी। हालांकि शीर्ष अदालत ने चेतावनी दी कि अगर लगातार काम से अनुपस्थित रहना जारी रहा तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
दिल्ली : भारतीय कंपनियों के इजरायल को हथियार निर्यात में दखल से सुप्रीम कोर्ट का इनकार सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस जनहित याचिका (पीआईएल) को खारिज कर दिया, जिसमें गाजा के साथ चल रहे संघर्ष के बीच इजरायल को हथियारों और अन्य सैन्य उपकरणों के निर्यात के लिए विभिन्न भारतीय कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने और नये लाइसेंस जारी करने पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की गई थी। भारतीय कंपनियों के इजरायल को हथियार निर्यात में दखल से सुप्रीम कोर्ट का इनकार।