रामगढ़ में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की समीक्षा के लिए केंद्रीय और राज्य दल का दौरा

Spread the News

रामगढ़, 24 सितंबर 2025: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत चल रहे कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के लिए केंद्रीय और राज्य स्तरीय दलों ने मंगलवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सभी उम्र की महिलाओं और पुरुषों की स्वास्थ्य जांच और उपचार करना है।

केंद्रीय दल की सदस्य निलजा एंगमो, राज्य स्तरीय दल से डॉ. कमलेश कुमार और राज्य परामर्शी सुमित कुमार ने जिला स्तरीय डीपीएमयू टीम के सहयोग से अभियान के कार्यों का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान दुलमी प्रखंड और मांडू सीएचसी का दौरा किया गया। दुलमी प्रखंड में अब तक लगभग 650 लाभार्थियों को लाभ मिला है, जबकि मांडू सीएचसी में 9707 लाभार्थी दर्ज किए गए हैं।

दलों ने दिग्वार का भी दौरा किया, जहां अभियान के तहत चल रहे कार्यों की सराहना की गई और बेहतर प्रदर्शन के लिए सुझाव दिए गए। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग और उपचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सके।