रामगढ़ : राधा गोविंद विश्वविद्यालय, रामगढ़, झारखंड में फ़ार्मेसी विभाग एवं राधा गोविंद फार्मेसी कॉलेज द्वारा फ़ार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता रैली एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और आमजन को दवाओं के प्रतिकूल प्रभाव (Adverse Drug Reaction – ADR) की जानकारी देने का संदेश दिया।
सप्ताह भर चले इस आयोजन में सेंसिटाइजेशन ट्रेनिंग, लोगो एवं स्लोगन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक (स्ट्रीट प्ले), कबड्डी प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रेज़ेंटेशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय Adverse Drug Reaction (ADR) रखा गया, जिसके माध्यम से छात्रों ने समाज को दवा सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया।
अपने संबोधन में कुलाधिपति बी. एन. साह ने कहा कि फ़ार्माकोविजिलेंस रोगी सुरक्षा और स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में अत्यंत आवश्यक है। वहीं, सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि छात्रों की सक्रिय भागीदारी समाज को दवा सुरक्षा के महत्व से जोड़ने में सहायक होगी।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी. एन. साह, सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार एवं प्राचार्य साई प्रकाश पाणिग्राही सहित सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
फार्मेसी विभाग के शिक्षकों में जयिता रॉय, सुरजीत बर्मन, अरूप गोस्वामी, झरना पलेई, शम्भू प्रसाद सिंह, सुमित कुमार, रमा सोनी, सस्मिता बास्के, डॉ. राहुल कुमार, राहुल दत्ता, स्नेहा मोहपात्रा, भाग्यश्री प्रभात, सुजाता कुमारी, प्रसन्ना ज्योति मल्ला, मलय स्वाइन, रंजन घोष एवं सूर्यनारायण शामिल रहे।
फ़ार्माकोविजिलेंस सप्ताह के ये आयोजन छात्रों के लिए शैक्षिक अनुभव सिद्ध हो रहे हैं और समाज को स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति प्रेरित भी कर रहे हैं।