भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स आखिरकार 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद सुरक्षित धरती पर लौट आई हैं। उनके साथ बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी अंतरिक्ष से वापस लौटे हैं।
फ्लोरिडा में हुआ सफल स्प्लैशडाउन
भारतीय समयानुसार 19 मार्च 2025 की सुबह 3:27 बजे (अमेरिकी समयानुसार 18 मार्च की शाम 5:57 बजे), स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल सफलतापूर्वक फ्लोरिडा के समुद्र में स्प्लैशडाउन हुआ।
9 महीने से फंसे थे अंतरिक्ष में
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 5 जून 2024 को एक छोटे मिशन के लिए अंतरिक्ष गए थे। लेकिन तकनीकी समस्याओं की वजह से उनकी वापसी टलती रही। नासा ने कई बार उन्हें वापस लाने की कोशिश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली, तो एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने इस जिम्मेदारी को संभाला।
एलन मस्क और स्पेसएक्स की अहम भूमिका
इस मिशन में स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने अहम भूमिका निभाई। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से स्पेसएक्स के इस स्पेसक्राफ्ट ने चारों अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने का काम किया।
सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था और अब उनके सुरक्षित लौट आने से विज्ञान जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।