भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि वे फिल्मों के खलनायकों जैसे बर्ताव और यमुना नदी को ज़हर देने जैसी अफवाहों को फैलाना बंद करें।
सचदेवा ने बुधवार को कहा कि तीन महीने पहले छठ पर्व के समय सचदेवा ने केजरीवाल को चुनौती दी थी कि वे उनके साथ आईटीओ स्थित यमुना घाट पर आकर यमुना की स्थिति देखें, लेकिन वे नहीं आए।
उन्होंने कहा, “आज मैं फिर से केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि वे समय निर्धारित करें और हम दिल्ली में यमुना के पहले प्रवेश बिंदु पर मिलें और वहां का पानी का नमूना लें, फिर हम दूसरा नमूना निगम बोध घाट के पास, तीसरा आईटीओ पर और चौथा ओखला से लेंगे, इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि यमुना को ज़हर देने के लिए कौन जिम्मेदार है।”