गणतंत्र दिवस की धूम, घर से निकलने के पहले जान लें रांची में कौन से रास्ते रहेंगे बंद और खुले?

Spread the News

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष गंगवार झंडोत्तोलन करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत दुमका के पुलिस लाइन मैदान में तिरंगा फहराएंगे, जबकि विभिन्न जिला मुख्यालयों में मंत्री, विधानसभा में स्पीकर रबिंद्रनाथ महतो झंडोत्तोलन करेंगे।

रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राजधानी रांची में आयोजित होने वाले मुख्य राजकीय समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इसके तहत 1000 पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं, जिसमे रैफ, जैप, जेआइआरबी, जिला पुलिस बल और पुलिस के वरीय पदाधिकारी शामिल हैं। इसके साथ ही सभी विधायकों और मंत्रियों समेत अन्य गणमान्य लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। जिसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इसके तहत पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को पत्र भी लिखा है।

रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर भी सतर्कता

इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड्स और एयरपोर्ट पर भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी रेंज डीआईजी अपने-अपने में सुरक्षा-व्यवस्था की विशेष मॉनिटरिंग करेंगे। वहीं राजधानी रांची में सुरक्षा के लिहाज से होटल लॉज सहित विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाई जा रही है।

गणतंत्र दिवस को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 9 बजे से मोरहाबादी मैदान में शुरू होगा। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए बड़े वाहनों को सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक शहर में नो इंट्री रहेगी। इसके अलावा सादे लिबास में स्पेशल ब्रांच के पुलिसकर्मी भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

12 पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस पदक

सराहनीय कार्य के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से झारखण्ड पुलिस के 12 पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इनमें बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी डॉ० माईकल राज एस, आईजी प्रशिक्षण ए. विजयालक्ष्मी, डीएसपी एसआईबी नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार शामिल है।