CISCE ने जारी किया 2027 बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम, 15 फरवरी से ICSE की परीक्षा

Spread the News

ICSE की 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से, जबकि ISC की 12वीं की परीक्षा 9 फरवरी से होगी

नई दिल्ली, 12 नवंबर: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार, इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। वहीं, इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) यानी 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आगाज 9 फरवरी 2027 से होगा।

बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, ICSE 10वीं की परीक्षा 31 मार्च 2027 तक चलेगी, जबकि ISC 12वीं की परीक्षा 8 अप्रैल 2027 को समाप्त होगी। इस बार दोनों परीक्षाओं में कुल 3,79,980 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें लगभग 2.70 लाख विद्यार्थी 10वीं और 1.10 लाख से अधिक विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा देंगे।

परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद विद्यार्थियों को अपनी तैयारी और रिवीजन की रणनीति बनाने में सहूलियत मिलेगी। छात्र विषयवार परीक्षा तिथि, समय और अन्य दिशा-निर्देशों की जानकारी CISCE की आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।