राधा गोविन्द हॉस्पिटल में दूसरे दिन भी गूंजे भक्ति के स्वर, 11 नवंबर को होगा भव्य उद्घाटन

Spread the News

रामगढ़, 10 नवंबर: राधा गोविन्द हॉस्पिटल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन मंगलवार को भी पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, नवचंडी पाठ और आरती सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

पूजन कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन बी. एन. साह, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती फूलमती देवी, सचिव प्रियंका कुमारी सहित संस्था परिवार के सदस्यों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हॉस्पिटल की सफलता, जनकल्याण और क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इधर, 11 नवंबर 2026 को राधा गोविन्द हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। गणमान्य अतिथियों के कर-कमलों द्वारा हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ होगा। इसको लेकर संस्था परिवार में खासा उत्साह है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

संस्था का उद्देश्य रामगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा चिकित्सा सेवाओं को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना है। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित करने के बाद संस्था ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी नई पहल की है। हॉस्पिटल का शुभारंभ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में चेयरमैन बी. एन. साह, फूलमती देवी और सचिव प्रियंका कुमारी सहित संस्था परिवार के सदस्य, शिक्षाविद् एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। संस्था परिवार की ओर से समस्त रामगढ़वासियों को सपरिवार इस भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।