रांची, 26 जुलाई: रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शनिवार को भुवनेश्वर से पहुंची इंडिगो की एक विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे सुरक्षा कारणों से ग्राउंडेड कर दिया गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर विमान को आगे की उड़ान के लिए अनुमति नहीं दी गई तथा इंजीनियरों की टीम ने तकनीकी जांच शुरू कर दी।
तकनीकी खराबी के कारण इसी विमान से संचालित होने वाली रांची-कोलकाता इंडिगो उड़ान को रद्द करना पड़ा। उड़ान रद्द होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई और उन्हें दूसरे विमान से भुवनेश्वर भेजा गया, जहां से आगे की यात्रा की व्यवस्था की गई। रांची से कोलकाता जाने वाली निर्धारित इंडिगो उड़ान के रद्द होने की पुष्टि फ्लाइट स्टेटस में भी दर्ज की गई।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, विमान में आई तकनीकी खराबी का पता लगते ही सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उसे उड़ान भरने से रोक दिया गया। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विमान की विस्तृत जांच कराई जा रही है। इंडिगो की ओर से यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई तथा स्थिति सामान्य होने के बाद आगे की उड़ानों का संचालन किया जाएगा।