रामगढ़ में उत्पाद विभाग की छापेमारी, अवैध विदेशी शराब व बीयर बरामद; एक गिरफ्तार

Spread the News

रामगढ़, 07 जुलाई: जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की। कार्रवाई उपायुक्त के निर्देश पर की गई।

छापेमारी के दौरान कल्याणी लाइन होटल, कुशवाहा लाइन होटल समेत अन्य संदिग्ध ठिकानों की जांच की गई। इस दौरान कुल 6.66 लीटर अवैध विदेशी शराब और 10 लीटर अवैध बीयर बरामद कर जब्त की गई।

कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उत्पाद विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल उत्पाद विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।