SIR-2026 की प्रगति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा, गणना प्रपत्र वितरण व डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश

Spread the News

रामगढ़, 2 जुलाई: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत जिले में चल रहे कार्यों की बुधवार को उपयुक्त द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान 22-बड़कागांव एवं 23-रामगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्र के वितरण और उनके डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में कहा गया कि निर्वाचन आयोग का यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण करने तथा निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों  एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करने, बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की सतत निगरानी रखने तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सही ढंग से दर्ज किया जा सके।